फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Pushkaram: वाराणसी में गंगा पुष्करम मेले में स्पेशल ट्रेन से काशी पहुंचेंगे श्रद्धालु, ये है शेड्यूल

Tue, 18 Apr 2023 11:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गंगा तट पर लगने वाले पुष्करम मेले के लिए भारतीय रेलवे द्वारा विशाखापत्तनम से वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गंगा तट पर लगने वाले पुष्करम मेले में श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम करने के लिए भारतीय रेलवे ने विशाखापत्तनम से वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 19 अप्रैल से 18 मई तक विशाखापत्तनम-बनारस विशेष गाड़ी का चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को विशाखपट्टनम और वृहस्पतिवार को वाराणसी से चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 08588 विशाखापट्टनम-बनारस विशेष गाड़ी 19 अप्रैल से 17 मई को 12:30 वाराणसी के लिए रवाना होगी। जबकि गाड़ी संख्या 08587 बनारस-विशाखापट्टनम विशेष गाड़ी 20 अप्रैल से 18 मई तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को बनारस स्टेशन से छह बजे शाम को विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें