फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा ही नहीं, गोमती में भी चलेंगे जलपोत 

Fri, 11 Mar 2016 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
उत्तर कोरिया
विज्ञापन
गंगा के साथ ही अब गोमती नदी में भी जल मार्ग विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। गोमती में लखनऊ से वाराणसी के बीच जलपोतों के संचालन के लिए इनलैंड वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूएआई) ने सर्वे शुरू कर दिया है। गुरुवार को आईडब्ल्यूएआई की सर्वे टीम चौबेपुर क्षेत्र के कैथी स्थित गंगा-गोमती के संगत तट पर भी पहुंची। यहां के बाद गंगा के रास्ते जलपोत सीधे कोलकाता तक आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन



पीलीभीत से लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर होते हुए वाराणसी के कैथी स्थित संगम तट तक गोमती नदी की लंबाई 900 किलोमीटर है। कैथी पहुंची सर्वे टीम के सदस्यों ने बताया कि गंगा में जल परिवहन शुरू होने के बाद गोमती के किनारे के क्षेत्रों को भी जल मार्ग से जोड़ने की योजना बनाई गई है। गंगा में जलपरिवहन को विकसित करने पर काम पहले से ही जारी है। अब गोमती में जल मार्ग की संभावनाओं के जरिये जल परिवहन के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा देने का उद्देश्य है।

आईडब्ल्यूएआई के सहायक निदेशक एके मिश्रा ने बताया कि गोमती में जलपरिवहन की संभावनाओं के मद्देनजर यह सर्वे कराया जा रहा है। पीलीभीत के माधोटांडा से निकलने वाली गोमती नदी के 518 किलोमीटर लंबाई का सर्वे पहले चरण में किया जाएगा। फिलहाल यहां टर्मिनल के लिए नियारडीह, बाबतपुर, ओदोरामपुर, मोहनदासपुर आदि घाटों का सर्वे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें