फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शीतला के दर पर पहुंची गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का क्रम जारी है। मंगलवार को गंगा मां शीतला मंदिर की सीढ़ियों के साथ प्लेटफार्म तक पहुंच गईं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। मंगलवार को रात 9 बजे गंगा का जलस्तर 65.51 मीटर पहुंच गया था। मंगलवार को सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे तक गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे का बढ़ाव जारी रहा। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण सातवीं बार गंगा आरती का स्थल बदलना पड़ा। गंगा सेवा निधि कार्यालय के पास स्थित ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर पूरी तरह गंगा में डूब चुका है। नाविकों को अपनी बड़ी-बड़ी नौकाएं मंदिर की दीवारों के सहारे बांधनी पड़ीं। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से पौने पांच मीटर नीचे है। मंगलवार को सुबह आठ बजे तक जलस्तर 65.29 मीटर था। रात आठ बजे जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की और वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें