चौबेपुर। कैथी स्थित गंगा घाट पर रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर जिले के चंदवक थाना के कोइलार ऊचहुंआ निवासी जगदीश चंद्र का पुत्र श्यामजी कृष्ण (26) घर से शनिवार को कैथी में गंगा नदी में स्नान करने के लिए आया था। वह कैथी बंदरगाह के समीप अपनी स्कूटी खड़ी कर गंगा नदी में स्नान करने उतरा। डुबकी लगाते ही वह गहरे पानी में डूब गया। घर ना पहुंचने पर परिजन उसे खोजते हुए कैथी आ रहे थे, तभी पता लगा कि शव कैथी मार्कंडेय घाट के सामने उतराया मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजनों के अनुसार श्यामजी कैथी गांव स्थित एक संस्था से बीटीसी कर रहा था। इसके साथ ही वह वाराणसी स्थित एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।