रामनगर। विश्व सुंदरी पुल से रविवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक ने जान देने की नीयत से गंगा में छलांग लगा दी। फिलहाल युवक का पता नहीं लग सका है। रामनगर थाने की पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि विश्व सुंदरी पुल पर एक मोटरसाइकिल खड़ी है और समीप ही एक जोड़ी चप्पल पड़ा है। पुलिस पहुंची तो मोटरसाइकिल के कागजात में दर्ज मोबाइल नंबर से बात की। बातचीत में पता लगा कि मोटरसाइकिल जंसा थाना के काशीपुर के रहने वाले अरुण कुमार गुप्ता के नाम से है। अरुण के भाई अखिलेश ने मौके पर पहुंच कर मोटरसाइकिल की पहचान की। बताया कि अरुण बीटीसी पास कर चुका है और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर है। पिता राजेश गुप्ता यूपी पुलिस में है और मिर्जापुर में तैनात है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली लेकिन फिलहाल युवक का पता नहीं चल सका।