पूर्वांचल के जिलों में गंगा एक बार फिर बढ़ाव पर हैं। वाराणसी में गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तटीय बस्तियों में संकट गहरा गया है। गंगा के साथ वरुणा और असि के तटीय इलाकों में सैकड़ों घर बाढ़ से घिर गए हैं। बुधवार शाम छह बजे तक यहां गंगा का जलस्तर 70.20 मीटर पर था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे तक ंगंगा का जलस्तर 70.90 मीटर तक पहुंच जाएगा। बता दें कि वाराणसी में चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर पर है, जबकि खतरा बिंदु 71.262 मीटर है।