फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी न्यूज: 28 अक्तूबर को दोपहर में होगी गंगा आरती, बदला आरती का समय, ये है वजह

Thu, 26 Oct 2023 08:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र के अनुसार सूतक काल के कारण शनिवार को दोपहर दो बजे आरती शुरू होगी और तीन बजे से पहले संपन्न करा दी जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण से पूर्व देवालयों के कपाट बंद होने की परंपरा है।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रग्रहण की वजह से गंगा आरती के समय में बदलाव किया गया है। 28 अक्तूबर को गंगा आरती दोपहर में होगी। 32 साल में यह चौथा मौका होगा, जब ग्रहण के कारण आरती का समय बदला गया है।  
विज्ञापन

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र के अनुसार सूतक काल के कारण शनिवार को दोपहर दो बजे आरती शुरू होगी और तीन बजे से पहले संपन्न करा दी जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण से पूर्व देवालयों के कपाट बंद होने की परंपरा है। इसे देखते हुए ही दशाश्वमेध घाट पर होने वाली दैनिक आरती का समय बदला गया है। इससे पहले 16 जुलाई 2019 में चंद्रग्रहण के कारण दोपहर में गंगा आरती हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें