वाराणसी। मालगोदाम रोड पर जुए के फड़ पर सिगरा पुलिस ने सोमवार रात छापा मारकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। फड़ से 2790 रुपये और श के पत्ते मिले। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों में रसूलपुर निवासी दीपू कुमार, हबीबपुरा निवासी सूरज सोनकर, विजयानगरम मार्केट निवासी आशुतोष पाठक, गयासुद्दीन खान, हुकुलगंज निवासी संजय कुमार चौरसिया, मऊ के ताजोपुर निवासी कुंदन कुमार, चंदुआ सट्टी छित्तूपुर निवासी सनी सेठ, संजय यादव हैं। ब्यूरो