फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 : चौका घाट से मलदहिया चौराहे तक की सड़कें होंगी चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। जी-20 बैठक के मद्देनजर अधिकारियों की एक टीम ने चौका घाट से मलदहिया चौराहे तक की सड़कों का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी आपूर्ति जवाहर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि खराब सड़कों को दुरुस्त कराकर नालियों की सफाई कराई जाएगी। मार्ग के दोनों ओर गमले रखे जाएंगे। टूटी दीवारों को ठीक कराके पेंटिंग कराई जाएगी। बिजली के लटकते तार ठीक कराने के साथ ही यातायात में अवरोध बने पोल भी हटाए जाएंगे। निरीक्षण में अधिकारियों ने कराए जाने वाले कार्यों की सूची बनाई। इस दौरान आकांक्षा सिंह, डीएसओ, पीडब्ल्यूडी के अभियंता और बिजली निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें