फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड और ऑक्सीजन की कमी से व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोविड मरीजों की असुविधा को लेकर व्यापारियों में काफी रोष है। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल की शुक्रवार को हुई वर्चुअल बैठक में व्यापारियों ने कहा कि निजी अस्पताल अपने भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत का हवाला देकर इलाज से हाथ खड़े कर दे रहे हैं। मनमाने तरीके से पैसा वसूल रहे हैं। इस पर लगाम लगाने की जरूरत है। व्यापारियों ने अविलंब अस्थाई कोविड हास्पिटल बनाकर गंभीर मरीजों को बेड उपलब्ध कराने, कोविड हॉस्पिटल के खाली बेडों की प्रतिदिन जानकारी जनता को उपलब्ध कराने, अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, जीवनरक्षक इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने सहित अस्पताल में बेड न मिलने के कारण घरों में इलाज करा रहे गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन व इंजेक्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। जिला प्रशासन से मांग की कि कोविड वार्ड में सीसीटीवी लगवाकर मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों के माध्यम से इलाज की जानकारी परिजनों को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में संरक्षक अरुण केशरी, मकुंद लाल अग्रवाल, अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह, मदनमोहन अग्रवाल, अनिल यादव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, श्रीप्रकाश पांडेय, कोषाध्यक्ष अनिल केशरी, अखिलेश सिंह, सुधीर चौरसिया, अशोक चौरसिया, संजय राय, सोनालाल सेठ, अशोक सिंह, अशोक जायसवाल, राकेश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें