फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीएम स्वनिधि के दस हजार लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के 10 हजार लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देंगे। इनकी सूची सोमवार तक तैयार हो जाएगी। जनसभा के मंच से ही एक क्लिक करके बैंक खातों में धनराशि भेजी जाएगी। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। साथ ही जीवन स्तर में आए बदलाव की कहानी सुनेंगे। जनसभा से पहले नौ लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी देंगे। काशी आ रहे प्रधानमंत्री शहर की विकास योजनाओं का हाल जानेंगे। सात जुलाई को देर रात शहर में निरीक्षण पर निकल सकते हैं। सतर्कता के लिहाज से अफसर तैयारी में जुटे हैं। दूसरी तरफ, वाजिदपुर में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेजी से चल रही है। इसमें 50 हजार से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

पुष्पवर्षा करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सात जुलाई को पीएम मोदी सड़क मार्ग से वाजिदपुर स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से जनसभा स्थल तक पीएम मोदी के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह पुष्पवर्षा करेंगे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने रविवार को पीएम के प्रस्तावित जनसभा स्थल वाजिदपुर का दौरा भी किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विधासागर राय, अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, पवन सिंह, सुरेंद्र पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विकास परियोजनाओं की सूची आज तय होगी
पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली विकास परियोजनाओं की सूची पर अंतिम निर्णय सोमवार को होगा। स्थानीय प्रशासन ने सभी विभागों और रेलवे की परियोजनाओं की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि भेजी गई सूची पर पीएमओ अपनी मुहर लगाएगा। छह से आठ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रमुख रेल परियोजनाएं व लागत (करोड़ रुपये में)
दीनदयाल जंक्शन से सोननगर तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की नई लाइन2,822
औड़िहार से जौनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण 482
औड़िहार से गाजीपुर खंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण -360
भटनी औड़िहार खंड का विद्युतीकरण -238
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें