वाराणसी। एक साल से विधायक निधि सस्पेंड होने के बाद सरकार ने इसे अब जारी कर दी है। हर विधायक के खाते में डेढ़ करोड़ रुपये आए हैं। ग्राम विकास विभाग के परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि विधायकों के पत्र आने शुरू हो गए हैं। विभाग की गाइडलाइन के अनुसार,ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन प्लांट, जांच के लिए मशीन व अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए विधायक निधि खर्च कर सकते हैं। विधायकों में अशोक धवन, सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, लक्ष्मण आचार्य की ओर से पत्र आया है। पिछले दिनों कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर व मशीनरी के लिए विधायकों ने निधि जारी की। मंत्री रवींद्र जायसवाल ने एक करोड़, मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने एक करोड़ व अशोक धवन ने 50 लाख रुपये देने की संस्तुति की है। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भी अपनी निधि जारी करने के लिए सीडीओ को पत्र भेज दिया है। उम्मीद है कि भी अपनी निधि जल्द से जल्द जारी करेंगे।