वाराणसी। कैंट थाना पुलिस ने पांच साल से फरार 25 हजार के इनामिया श्रवण महतो उर्फ मोकामा को सुबह 7.30 बजे अंबेडकर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पर संगठित गिरोह के साथ मिलकर 101 मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है। श्रवण महतो उर्फ मोकामा निवासी बाबूपुर थाना तीन पहाड़ जिला साहेबगंज झारखंड का है। 2021 में कैंट थाने में दर्ज मोबाइल चोरी के मामले में उसका नाम सामने आया था। तब से भागा हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी चोरी किए गए मोबाइल फोन बाजार में बेचने का काम करता था। मामले में न्यायालय ने वारंट जारी किया था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। संवाद