फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इनोवा बेचने के नाम पर 10.61 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इनोवा गाड़ी बेचने के नाम पर 10 लाख 61 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बृहस्पतिवार रात चेतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित विशाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार सोनकर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। विशाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 6 अप्रैल 2017 को सुनील से टोयोटा इनोवा टैक्सी खरीदी थी। आरोपी को डेढ़ लाख रुपये नकद दिए। 29 अप्रैल 2017 से 5 सितंबर 2021 के बीच 7 लाख 26 हजार रुपये की मासिक किस्त सुनील के बैंक खातों में जमा की गईं। बीमा, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कर और अन्य खर्चों सहित कुल 10 लाख 61 हजार 968 रुपये का भुगतान किया। आरोप है कि सुनील कुमार सोनकर ने किस्तों का पैसा बैंक में जमा नहीं किया, बल्कि निजी इस्तेमाल में लिया। 22 दिसंबर 2021 को एक्सीडेंट हुआ। आरोपी ने धोखे से गाड़ी अपने कब्जे में ले ली और उसे बेच दिया। जब पैसे मांगे तो आरोपी ने एससी/एसटी के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। चेतगंज थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें