महिला ने बताया की साल 2016 में वह रोहोनिया स्थित एक स्कूल में काम करती थी और उस दरमियान एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात प्रशांत से हुई। बाद में महिला को पता चला की प्रशांत भी मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र के आश्रम के गुरु का शिष्य है जिसकी शिष्य महिला भी थी। धर्म व अध्यात्म को लेकर दोनों में अक्सर बातचीत होने लगी।
सारनाथ पुलिस ने लखनऊ की रहने वाली एक महिला का दुष्कर्म करने के बाद उसे ब्लैकमेल कर 80 लाख रुपए वसूलने को लेकर एफआईआर दर्ज किया है। महिला लखनऊ के इंदिरा नगर की रहने वाली है जिसने वाराणसी के एक कारोबारी पर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाएं जाने के बाद दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग के जरिए 80 लाख रुपए वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार नरिया के रहने वाले प्रशांत कुमार ने महिला से जिम खोलने के अलावा और भी कारोबार के बहाने 80 लाख रुपए लिए लेकिन वापस नहीं किए।
रोहनिया के एक स्कूल में हुई थी दोनों की मुलाकात
महिला ने बताया की साल 2016 में वह रोहोनिया स्थित एक स्कूल में काम करती थी और उस दरमियान एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात प्रशांत से हुई। बाद में महिला को पता चला की प्रशांत भी मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र के आश्रम के गुरु का शिष्य है जिसकी शिष्य महिला भी थी। धर्म व अध्यात्म को लेकर दोनों में अक्सर बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामला।
- फोटो : amar ujala
महिला ने बताई एक-एक बात..
महिला ने बताया, कि साल 2017 में एक बार प्रशांत ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर मुझे पिलाया और दुष्कर्म कर मेरा अश्लील वीडियो भी बना लियाय़। जिसे दिखाकर प्रशांत मुझे ब्लैक मेल करने लगा। जिसके बाद दुष्कर्म का सिलसिला चलता रहा जिससे परेशान होकर मैंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी और लखनऊ चली गई लेकिन ब्लैक मेलिंग से तंग आकर अब मुझे अब वापस बनारस आना पड़ा है। 2016 से अब तक प्रशांत ने मुझसे लगभग 80 लाख रुपए लिए है।
2017 में जिम खोलने की बात कही जिसमें मुझे 50 प्रतिशत का पार्टनर बनाने को कहा। मैंने जिम खोलने के लिए 42 लाख 17 हजार 744 रुपए दिए। जब जिम चलने लगा तो प्रशांत ने सारे पैसे अपने ऐशों आराम में खर्च कर दिए। उसके बाद 2018 के मार्च महीने में बीयर शॉप खोली जिसमें उसने मुझसे 6 लाख 12 हजार 437 रुपए लिए। हरहुआ में ट्रैक्टर एजेंसी खोलने को लेकर 26 लाख 27 हजार लिए और साथ ही अपने चाचा के अकाउंट में 55 हजार ट्रांसफर करवाए। इन सब के अलावा मौज मस्ती और घूमने फिरने के बहाने उसने मुझसे 4 लाख 82 हजार 696 रुपए और लिए। इन सब के बावजूद एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर लगातार रेप करता रहा।
महिला से दुष्कर्म का बनाया वीडियो (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
साल 2019 के दिसंबर महीने की दूसरी तारीख को प्रशांत ने मेरे साथ खूब मार पीट की जिसके बाद मैं लखनऊ वापस लौट गई। उसके बाद जून 2021 में व्यापार में घाटा होने का हवाला देकर 10 लाख रुपए और लिए और अब पैसे मांगने पर फोटो और वीडियो वायरल करने के साथ साथ जान से मरने की धमकी दे रहा है।
महिला के अनुसार आरोपी प्रशांत के पास अवैध असलहा भी है जिससे वह लगातार महिला को जान से मरने की धमकी देता है।