हरहुआ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय में कक्षा पांच के छात्र सोमारू के कटे तलवे का ऑपरेशन कराया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम की पहल पर बच्चे का निशुल्क ऑपरेशन महमूरगंज स्थित एक अस्पताल में करवाया गया। नोडल मेडिकल अफसर डॉ. अब्दुल जावेद ने बताया कि अब बच्चा सामान्य बच्चे की तरह बोल सकेगा। आरबीएसके टीम में डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अवनीश कुमार राय, विनोद कुमार, रंजना कुमारी आदि शामिल थीं।