महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महिला अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में महिला कर्मियों का ई श्रम कार्ड बनाने के लिए कार्यशाला लगाई गई। समाजकार्य विभाग के प्रो. राजाराम शास्त्री सभागार में महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 25 महिला सफाई कर्मियों काई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया। केंद्र की नोडल अधिकारी प्रो. वंदना सिन्हा ने कहा कि 16 से 59 वर्ष के महिला या पुरुष जो असंगठित श्रमिक के रूप में कार्य करते हों तथा जिनका आयकर अथवा ईपीएफ न कटता हो, उनका ई-श्रम कार्ड बनवाया जा सकता है। इस कार्ड को बनवाने पर दो लाख तक का मुफ्त बीमा मिलेगा। साथ ही बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, काम के लिए उपयोगी मुफ्त उपकरण की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। सह-संयोजक डॉ. शैला परवीन, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. अनीता, डॉ. उर्जस्विता सिंह, डॉ. सुरेखा जायसवाल मौजूद रहीं।