वाराणसी। सड़क सुरक्षा को लेकर चल रहे जागरुकता माह के तहत सोमवार को कैंट थाना पुलिस ने मिंट हाउस में मुफ्त हेलमेट वितरण किया। दिव्यांगजन सहित दोपहिया चालकों को हेलमेट देकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने भी लोगों को हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम में एडीसीपी नीतू काद्दयान, एसीपी कैंट नितिन तनेजा, कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र मौजूद रहे। ब्यूरो