फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जनवरी महीने का निशुल्क अनाज वितरण शुरू, जानिए किसे और कितना मिलेगा राशन ?

Tue, 24 Jan 2023 04:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिलापूर्ति अधिकारी उमेश मिश्रा के अनुसार अंत्योदय पात्रों के प्रति कार्डधारकों को 35 किलो अनाज दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज मिलेगा।
विज्ञापन
निशुल्क राशन वितरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में जनवरी माह का निशुल्क अनाज वितरण मंगलवार से शुरू हो गया है। जिलापूर्ति अधिकारी उमेश मिश्रा के अनुसार अंत्योदय पात्रों के प्रति कार्डधारकों को 35 किलो अनाज दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज मिलेगा। इनमें गेहूं और चावल दोनों शामिल है। वितरण 31 जनवरी तक होगा। 

विज्ञापन

राशन का वितरण शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। राशन का वितरण 24 से 31 जनवरी तक निःशुल्क किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने राशन का वितरण अन्त्योदय कार्डधारक को किया जाएगा। जिसमें 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल की दर से तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट 5 किलो राशन (2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल) की दर से पूर्णतया निःशुल्क किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की सुविधा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें