फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से आठ लाख की ठगी की गई। इस मामले में कैंट पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विंध्यवासिनी नगर कालोनी, अर्दली बाजार निवासी सुनील कुमार के अनुसार वह प्रतियोगी परीक्षा देने वह 2020 में लखनऊ गया था। वहां उसकी मुलाकात शिवाजी नगर, सुल्तानपुर निवासी विमलेश यादव और प्रेमचंद से हुई। विमलेश ने अपने को सुल्तानपुर विकास भवन में बाबू के पद पर कार्यरत बताया। उच्च न्यायालय में बाबू के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की मांग की। इसके अलावा तीन लाख 15 हजार, 4 लाख 65 हजार का दो चेक भी लिया। सुनील के अनुसार घर वालों की जानकारी पर लोगों की डांट के बाद जब विमलेश से रुपये वापस मांगे तो 9 अप्रैल 2023 को अपने एक सहयोगी प्रेमचंद्र के साथ घर आकर मारपीट की। न्यायालय के आदेश पर कैंट पुलिस ने विमलेश व प्रेमचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें