सारनाथ। मकान बेचने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी मामले में शुक्रवार को स्थानीय थाने में दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया। चौकाघाट के रहने वाले पीड़ित निकेत कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह ट्यूशन पढ़ाते हैं। 400 वर्गफीट में बने मकान को खरीदने की इच्छा जताई और होम लोन लेने के लिए 9 फरवरी 2025 को नरायनपुर चौबेपुर के लक्ष्मीकांत पाठक व अशोक गुप्ता से बात हुई तो 60 हजार रुपये उन्हें दे दिए। जब लोन के लिए कागजात बैंक में जमा किए तो पता चला कि मकान पर पहले से बैंक का लोन हैं। जब लक्ष्मीकांत व अशोक गुप्ता से अपना पैसा मांगने लगा तो लोग हीलाहवाली करने लगे और धमकी दे रहे है कि पैसा नहीं देंगे। सारनाथ थाना प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद