शाइन सिटी दफ्तर। सांकेतिक चित्र।
- फोटो : अमर उजाला।
जमीन के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने के मामले में शाइन सिटी के सीएमडी, एमडी समेत चार के खिलाफ कैंट थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिद्धगिरी बाग सिगरा निवासी पीड़ित जितेंद्र कुमार के अनुसार शाइन सिटी कंपनी ने 25 लाख में प्लाट तय किया। इसका अग्रिम भुगतान चार दिसंबर 2019 को 15 लाख देने के बाद भी तय समय में जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई। स्थानीय पुलिस के अलावा उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम, एमडी आसिफ नसीम, इम्तियाज व इश्तियाक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इससे पहले भी शाइन सिटी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि वाराणसी सहित अन्य जिलों में 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।