फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। लेढ़ूपूर में विकास मिश्रा उर्फ मोनू पर जानलेवा हमले के चौथे आरोपी अंकित कुशवाहा को सारनाथ पुलिस ने शुक्रवार रात तिलमापुर से गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीसी कैमरे के आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलारपुर रसूलगढ़ का निवासी है। 17 दिसंबर को शिवाजी नगर कॉलोनी स्थित महेंद्र यादव की दुकान पर अधिवक्ता विकास मिश्रा अपने ठेकेदार और राजमिस्त्री के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी गांव के मनबढ़ों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से विकास पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में विकास मिश्रा सहित दो अन्य लोग घायल हो गए थे। विकास की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में कृपा शंकर तिवारी, रिंकू तिवारी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें