बिजली मीटरों में गड़बड़ियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हजारों मीटर गारंटी पीरियड में भी खराब हो गए हैं। चार महीने के दौरान जिले में चार हजार मीटरों में गड़बड़ियां मिली हैं। डिस्कॉम के मीटर टेस्ट विभाग में मीटरों के खराब होने की रिपोर्ट आने के बाद निर्माता कंपनियों को भेजा जाने लगा है। अभियंताओं के मुताबिक जैसे-जैसे मीटर खराब मिल रहे हैं, उनकी रिपोर्ट ऊपर भेजकर मीटरों को उन्हें बनाने वाली कंपनियों के पास भेजा जा रहा है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता अनूप सक्सेना ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में तकनीकी गड़बड़ियां हो जाती हैं। ज्यादातर मीटर ठीक चल रहे हैं।