फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के एएमए सहित चार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला पंचायत द्वारा वित्तीय वर्ष 2018 में सड़क निर्माण में हुई धांधली को लेकर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने इसको लेकर जिला पंचायत के तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी अरविंद आनंद, जेई इंद्रजीत प्रसाद अशोक यादव और श्वेता सिंह को निलंबित कर दिया है। बताते चले कि शिकायत पर तत्कालीन मंडलायुक्त ने जिला पंचायत की 20 सड़कों की टीएसी से जांच कराई थी। इसमें सड़कों के मानक में काफी अनियमितता उजागर हुई थी। इसमें करीब 33 लाख का गबन उजागर हुआ था। मंडलायुक्त ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए शासन ने तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी व तीन अवर अभियंता को दोषी मानते हुए कार्रवाई कर दी। बृहस्पतिवार की शाम मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें