फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चार शोधार्थियों को मिला दलित साहित्य अकादमी सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग के चार शोधार्थियों को भारतीय दलित साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की ओर से सम्मानित किया गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. नंदिनी सिंह ने बताया कि प्रो. पितांबर दास के निर्देशन में शोध छात्र शुभम यादव, कोमल, वंदना मौर्य और डॉ. अंबरीष राय के निर्देशन में शोध छात्रा वैष्णवी चौहान को भारतीय दलित साहित्य आकादमी नई दिल्ली की ओर से आयोजित 41वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन में यह सम्मान दिया गया। इस दौरान डॉ. शुभम यादव को महात्मा ज्योतिबा फुले फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान 2025, कोमल व वंदना मौर्य को डॉ. आंबेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान 2025 और वैष्णवी चौहान को भगवान बुद्ध फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान 2025 से नवाजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें