फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीया नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा कर उठा ले जाने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक सहित उसके परिवार के लोगों के खिलाफ कोइरौना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नाबालिक लड़की के पिता ने कोइरौना थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंग किस्म के लोग स्कूल आते जाते समय उसकी लड़की के साथ छेड़खानी कर परेशान करते थे। जब इसकी शिकायत उसके परिवार से की गई तो वे लोग मारपीट पर आमादा हो गए। यह भी आरोप है कि उनकी पुत्री के जन्मदिन पर आरोपी ने सड़क पर केक काटकर जन्म दिन मनाया। जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने हमलोगों के साथ मारपीट की। लिखित तहतीर में आरोप है कि नाबालिग पुत्री को तीन दिन पूर्व बहला-फुसला कर अगवा कर लिए हैं और चार दिन से पुत्री का कोई अतापता नही चल पा रहा है। कोइरौना थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर चार लोगों के ख़िलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें