लोहता। समूह की दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अक्षय तृतीया पर बुधवार को काशी विद्यापीठ विकास खंड के चार गांवों में महिला प्रेरणा संकुल समिति की ओर से काशी प्रेरणा मार्ट की शुरुआत हुई। इस दौरान बीडीओ राजेश यादव ने भूल्लनपुर गांव में शिक्षा महिला प्रेरणा समिति और कोरौता गांव में अनोखी महिला प्रेरणा समिति की ओर से शुरू किए गए प्रेरणा मार्ट का उद्घाटन किया। इस मार्ट का संचालन समूह की दीदी की ओर से किया जाएगा। उधर, ग्रंध महिला प्रेरणा समिति डाफी और नई दिशा महिला प्रेरणा समिति बच्छांव द्वारा खोले गए प्रेरणा मार्ट का उद्घाटन एडीओ आइएसबी त्रिवेणी उपाध्याय ने किया। प्रेरणा मार्ट में समूह की सदस्य अचार, मुरब्बा, चटनी, लकड़ी के खिलाैने आदि बेचेंगी। इस दौरान ब्लाक मिशन प्रबंधक प्रियंका कुशवाहा, प्रवीण सिंह आदि थे। संवाद