भारतीय कुश्ती संघ की ओर से अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता तमिलनाडु के सेलम में खेली जाएगी। यूपी टीम में वाराणसी के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। यूपी टीम में शामिल खिलाड़ी मंगलवार को ट्रेन से रवाना हुए। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि प्रतियोगिता 27 फरवरी से एक मार्च तक खेली जाएगी। यूपी टीम में वाराणसी शिवम राजभर, अंशु यादव, लालू यादव और अमित यादव शामिल हैं। खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करन भूषण सिंह, यूपी कुश्ती संघ के सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, गोरख यादव ने बधाई दी।