संतोष ट्रॉफी के लिए घोषित यूपी टीम में वाराणसी के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। यूपी फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि यूपी टीम में वाराणसी आसिफ खान, सन्नी कन्नोजिया, आशीष वर्मा, मुकेश गुप्ता शामिल हैं। संतोष ट्राफी के लीग मुकाबले में खेलने के लिए नौ ग्रुप बनाया गया है। यह प्रतियोगिता 21 से 25 जनवरी तक खेली जाएगी।