फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैंट पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को वरुणा पुल से गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की आठ बाइक बरामद की। एसीपी कैंट डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों के वरुणा पुल पर होने की सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर प्रभुकांत की टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में जौनपुर चंदवक के घुड़दौड़ का टिंकू कुमार उर्फ दीपक, जौनपुर रामपुर निवासी कुंदन गौतम, चोलापुर के जगदीशपुर निवासी अमन कुमार उर्फ सिपाही और विनीत राजभर उर्फ दरोगा शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आसपास जनपदों से बाइक चुराकर वरुणा नदी के किनारे झाड़ी में छिपा देते थे। चुराए गए वाहनों के नंबर बदलने के साथ ही चेचिस नंबर को भी खुरच देते थे। इंस्पेक्टर प्रभुकांत के अनुसार आरोपियों पर कैंट, बड़ागांव, कपसेठी के साथ भदोही में भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें