फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आफत: तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से पांच की मौत, महिला समेत तीन लोग झुलसे

Thu, 22 Jun 2023 08:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

यूपी के सोनभद्र जिले में गुरुवार को आसमान से आफत बरसी। अलग-अलग जगहों पर  तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
बिजली की चपेट में आने से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले में गुरुवार को तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। सिंदूरिया गांव में पुल के पास गांव के बिंदू पांडेय का खेत है। खेत की रखवाली के लिए बीच में झोपड़ी बनी है। गुरुवार दोपहर में कुछ लोग वहां बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


अचानक बिजली गिरने से झोपड़ी में बैठे चोपन के प्रीतनगर निवासी कृष्ण गोपाल सिंह (60), गोली (25), सिंदूरिया निवासी अलगू (62) की मौके पर ही मौत हो गई। पास में बैठे आत्मा तिवारी (40) व महलपुर निवासी राजू तिवारी (48) भी बिजली की चपेट में आए। उन्हें तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालात सामान्य है।
ये भी पढ़ें: रिहायशी मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर तीन युवतियों समेत पांच को पकड़ा

घर के बाहर खड़े किशोर पर गिरी बिजली

उधर, सिंदूरिया गांव के टोला बखड़ौर में उमेश अगरिया (14) पुत्र भुलेस अगरिया की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। उमेश घर के बाहर खड़ा था। अचानक बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया। चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सीएचसी पहुंचकर सभी शव कब्जे में ले लिए।

विज्ञापन

जुगैल थाना क्षेत्र टापू गांव निवासी फूलमति पत्नी भगवान दान बिजली गिरने से झुलस गईं। चोपन थाना अंतर्गत पाइका गांव में गुरुवार को बिजली गिरने से एक बालक की मौत हो गई। गां
विज्ञापन

व निवासी संत कुमार मिश्र का पुत्र उत्कर्ष (11) दोपहर में छत पर जाने के लिए सीढ़ी चढ़ रहा था। इसी बीच बिजली गिर गई। उसकी चपेट में आने से उत्कर्ष झुलस गया। कुछ देर बाद ही उत्कर्ष की मौत हो गई। उत्कर्ष माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें