फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ काशी पहुंचे पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- यह मेरी धार्मिक यात्रा है

Tue, 25 Jul 2023 03:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर कैंसर से पीड़ित हैं। पिछले हफ्ते डॉ. नवजोत कौर की चौथी कीमोथेरेपी हुई थी। उस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर से कहा था कि दर्द को कम करने के लिए बनारस की यात्रा पर लेकर जाऊंगा।
विज्ञापन
Varanasi: कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ काशी पहुंचे पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- यह मेरी धार्मिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी व पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू वाराणसी पहुंच गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू हटुवा मार्केट में पल्लवी होटल मे ठहरे हैं।

विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर कैंसर से पीड़ित हैं। पिछले हफ्ते डॉ. नवजोत कौर की चौथी कीमोथेरेपी हुई थी। उस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर से कहा था कि दर्द को कम करने के लिए बनारस की यात्रा पर लेकर जाऊंगा। आज वाराणसी में उन्होंने बात करते हुए कहा कि- यह मेरी धार्मिक यात्रा है। मैं काशी से कुछ ऐसा लेकर जाना चाहता हूं जो इंद्रियों से परे हो। बाबा विश्वनाथ की ये आदि अनंत नगरी है। मैं धर्म पत्नी के साथ धर्मस्थली पर आया हूं। मैं कोई प्रचार करने नहीं आया हूं।


कुछ दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने किया था ये ट्वीट



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें