पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दलसिंगार यादव का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। उनका निधन लखनऊ में इलाज के दौरान हुआ है।
पूर्व मंत्री के निधन से आजमगढ़ जिले में शोक की लहर है। जिले की गोपालपुर विधानसभा से तीन बार वह विधायक चुने गए थे। 1980 में वो वीपी सिंह सरकार में प्रदेश के मंत्रिमंडल में मंत्री भी थे।