फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: तालाब में डूबने से पूर्व बीडीसी की मौत, दर्शन-पूजन से पहले स्नान के दौरान हादसा

Fri, 24 Feb 2023 09:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के ग्राम पंचायत मढनी महासिपुर निवासी पूर्व बीडीसी  शिवशंकर (45)  शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तालाब में स्नान करने गया। पैर फिसलने कारण गहरे पानी में जाने से डूब गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
जाल्हूपुर स्थित श्री कच्चा बाबा मंदिर परिसर के तालाब में घटी घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जाल्हूपुर स्थित श्री कच्चा बाबा मंदिर परिसर के तालाब में डूबने से पूर्व बीडीसी शिवशंकर उर्फ पप्पू यादव (45) वर्ष की मौत हो गई। मंदिर में दर्शन-पूजन से पहले स्नान के दौरान ये हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घटना की सूचना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मढनी महासिपुर निवासी शिवशंकर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तालाब में स्नान करने गया। पैर फिसलने कारण गहरे पानी में चला गया। तालाब किनारे मौजूद लोगों ने सोचा कि शिवशंकर पानी में गोता लगा रहा है। वह जब काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकला तो तो लोगों को शंका हुई।

पुलिस को सूचना देकर शिवशंकर की तलाश के लिए कुछ ग्रामीण पानी में कूद गए। तालाब किनारे परिजनों समेत ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और पुलिस के दो जवानों ने लगभग 30 मिनट शव को बरामद किया और बाहर निकाला। अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवशंकर मढनी महासिपुर स्थित ननिहाल में निवासी मामा शिवशंकर यादव के यहां बचपन से रहता था। वह एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना गया था। उसका पैतृक निवास कटेसर चोलापुर है। शिवशंकर तीन पुत्रों का पिता है। पत्नी की पहले ही बिमारी से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें