फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सात विद्यालयों से वोटरों के फॉर्म 19 गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में विभिन्न बूथों पर शिक्षकों की ओर से जमा किए गए फॉर्म 19 गायब हैं। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक मतदाता बनने से वंचित रह जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दुबे ने शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर लापरवाही पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौनी स्वामी इंटर कॉलेज श्रीनिवास धाम, रमवंती इंटर कॉलेज नौगांव, श्री शिव प्रताप सिंह इंटर कॉलेज पवारी कला, देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर, इंटर कॉलेज मथना जमालपुर, नगर पालिका इंटर कॉलेज अहरौरा, श्री शंकर आश्रम विद्यापीठ इंटर कॉलेज सीखड़ के फॉर्म 19 बूथ संख्या 101, 105, 106 और 109 पर जमा किए गए थे। निर्वाचन विभाग ने हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूची में जब देखा गया तो इन विद्यालयों के मतदाताओं का नाम गायब मिला। इसे तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के लिए मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें