फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जिले के लिए भी : अधिकतम कैमरे लगवाएं, आमजन को करें प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सीसी कैमरे लगवा कर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करें। इसके लिए आमजन को भी प्रेरित करें। गंभीर अपराधों में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी तरीके से पैरवी कर उन्हें सजा दिलाएं। यह कहना है डीआईजी रेंज अखिलेश कुमार चौरसिया का। वह शुक्रवार को कैंप कार्यालय में पुलिस अफसरों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


डीआईजी ने रेंज के गाजीपुर जिले के एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, चंदौली के एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह और जौनपुर के एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ बैठक की। तीनों जिलों के एडिशनल एसपी से उन्होंने थानों पर सीसी कैमरे लगवाने के लिए मिले पैसे के खर्च के संबंध में जानकारी ली। कहा कि लूट और चोरी के अभियुक्तों से शत-प्रतिशत माल की बरामदगी भी कराए। महिला उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करें। आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करे। इसके साथ बैंकों और कैश वैन की सुरक्षा के संबंध में विशेष सतर्कता बरतें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें