फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में दूध के साथ लोगों को सब्जी और राशन पहुंचाने में जुटा कबड्डी खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लॉकडाउन में खेल गतिविधियों पर रोक के बाद कुछ खिलाड़ी दूसरे काम में लग गए हैं। जिनमें से एक हैं कबड्डी खिलाड़ी अंबुज सिंह। जो 14 गायों के दूध की बिक्री के साथ लॉकडाउन में घरों में लोगों के निस्वार्थ भाव से जरूरी सामान भी निशुल्क पहुंचा रहे हैं। राजातालाब इलाके के पाटे खेवली गांव के रहने वाले 30 वर्षीय अंबुज प्रतिदिन 24 किलोमीटर की दूरी में अपनी मोटरसाइकिल से दूध 50 लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं। अंबुज ने बताया कि हमारे कोच अमित कुमार गौतम ने लॉकडाउन में लोगों की मदद करने को कहा था। मेरे गांव में सब्जी खेतों में पड़ी है जो बिक नहीं रही है। मंडी में उसका अच्छा भाव भी नहीं मिल पा रहा है। सब्जियों को खेतों में खराब होने के बजाय लोगों को बांट देता हूं। रोजाना ऐसे कई लोग भी मिलते हैं जिन्हें राशन की आवश्यकता होती है उनके घर राशन भी पहुंचा देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें