वाराणसी। आमंत्रण सीनियर फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में काशी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर मऊ को 10 गोल से पराजित किया। आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में 11 फरवरी से शुरू प्रतियोगिता के चौथे दिन वाराणसी टीम का मुकाबला मऊ से हुआ। मऊ शुरू से ही कमजोर दिख रही थी। वाराणसी की टीम अमृता ने चार गोल किए। आंचल और शालिनी ने तीन-तीन गोल दागे। पूरे मैच में तीनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक भैरव दत्त ने बताया किजीत के साथ वाराणसी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अमृता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद