राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी मंडल की टीम बुधवार को गोरखपुर इंटरसिटी ट्रेन से मऊ रवाना हो गई। जिला फुटबॉल संघ की ओर से घोषित बालक वर्ग की 16 सदस्यीय टीम जिला खेल कार्यालय मऊ की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता बुधवार से शुरू होकर 26 जून तक मऊ स्थित डॉ़ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। यूपी व जिला फुटबाॅल संघ के सचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का पहला मैच बृहस्पतिवार की सुबह होगा। टीम को जिला फुटबाॅल संघ के चितहर प्रसाद, इरफान जमा खान, विनोद कन्नोजिया, अवधेश पटेल ने शुभकामनाएं दीं।