इंटर काशी फुटबॉल क्लब की ओर से चौबेपुर के डालिम्स सनबीम स्कूल में फुटबॉल फॉर द गोल्स, के लिए मैच खेला गया। 6 से 12 आयु वर्ग की 12 टीमों के 97 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। फाइनल में बरेका की टीम ने डॉलिम्स सनबीम स्कूल की टीम को 2-0 से हरा दिया। बरेका की ओर से अर्जुन और शिवम ने खेल खत्म होने के तीन मिनट पहले गोल कर टीम को जीत दिलाई। मुख्य अतिथि और स्कूल के चेयरमैन चंद्र कुमार मिश्रा और पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुश्ताक अली ने टीमों को सम्मानित किया। संचालन इंटर काशी के फुटबॉल विकास प्रमुख दिनेश नेगी ने किया। इस मौके पर दीपक देसवाल, बिमलेश यादव, निलेश कुमार मौजूद रहे।