फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण से स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे : अमित पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रमना स्थित ग्राम सचिवालय में दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार खाद्य प्रसंस्करण योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान अमित पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि किसान खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण लेकर स्वयं का रोजगार स्थापित कर लाभ कमा सकते हैं। प्रशिक्षण में मीरा जायसवाल ने योजना के अंतर्गत उद्यमियों को मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। वहीं, राजकीय फल संरक्षण केंद्र बीएचयू वाराणसी के पूर्व प्रभारी व पूर्व जिला खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी ने बेकरी, तेल, आटा, अचार, पापड़, मिठाई और सॉस जैसे उद्योग स्थापित करने के बारे में बताया। डीआरपी विक्की जायसवाल ने उद्योग स्थापना के प्रोजेक्ट व ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई। अनुराधा सिंह, सहायक ग्राम पंचायत रमना ने फल-सब्जियों को सुरक्षित रखने में खाद्य प्रसंस्करण की उपयोगिता बताई। प्रशिक्षण में 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 30 प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान प्रशिक्षुओं को संतरा स्क्वैश बनाकर उसका स्वाद भी कराया गया। संचालन सुपरवाइजर अरुण कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें