फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोहरे ने रोक ली ट्रेनों की रफ्तार, आठ गाड़ियां हुईं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नवंबर के शुरुआत से ही कोहरा शुरू हो गया। पहले ही दिन दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंचीं। 04022 नई दिल्ली से सुपौल तक जाने वाली ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 2.20 बजे से 2 घंटे की देरी से वाराणसी स्टेशन आई। 04096 आनंद विहार से पाटलिपुत्र त्योहार स्पेशल दोपहर 1 की जगह 4 घंटे 25 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंची। नई दिल्ली से आने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.40 की जगह 25 मिनट की देरी से सुबह 5.05 बजे बनारस स्टेशन पर आई। नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन नंबर 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस दोपहर 2.10 बजे से 50 मिनट की देरी से आई। नई दिल्ली से आने वाली 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे से 55 मिनट की देरी से आई। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 22177 महानगरी एक्सप्रेस रविवार सुबह 3.45 बजे से 30 मिनट की देरी से बनारस स्टेशन पर पहुंची। 15017 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस रविवार दोपहर 1.25 बजे से 1 घंटे 15 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंची। 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस दोपहर 12.25 से 1 घंटे 20 मिनट विलंब होकर 1.45 बजे आई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें