वाराणसी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बृहस्पतिवार को हल्का कोहरा दिखने के बाद दिन में हवा की रफ्तार थमी रही। इस वजह से धूप अन्य दिनों की तुलना में बहुत असरदार रही। इससे अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार केा अधितिम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 8.4 रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अगले तीन-चार दिन तक फिलहाल मौसम के ऐसे ही रहने के आसार हैं। अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव के आसार हैं। ब्यूरो