फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुबह दिख रहा कोहरा, रात में ठंड बढ़ी, औसत से नीचे आया पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह दिख रहा कोहरा, रात में ठंड बढ़ी, औसत से नीचे आया पारा
विज्ञापन

-26.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान, अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। इस सप्ताह मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुरूआत में दिन में अच्छी धूप होने और तापमान में बढोतरी की वजह से गर्मी जैसा अहसास रहा है, तो इधर तीन दिन से मौसम अचानक बदला है। सुबह शहर से लेकर गांव तक कोहरा दिखने लगा है तो रात में ठंड भी बढ़ गई। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। शनिवार की सुबह शहर में तो कम लेकिन चोलापुर, चिरईगांव, पिंडरा, रोहनिया, लोहता आदि ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहा। यहां सुबह 10 बजे के बाद कोहरा पूरी तरह छटा नजर आया। दिन में हवा में नमी अधिक होने की वजह से धूप भी बहुत असरदार नहीं रही। मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जो 27.5 डिग्री सेल्सियस था, वह शनिवार को औसत से 1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 26.5 पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि चक्रवाती तूफान फेंगल का असर यहां नहीं दिखेगा लेकिन अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव के आसार हैं। कोहरा छाने के साथ ही ठंड बढ़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें