फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांच गंगा घाटों पर डिस्प्ले के लिए होंगे फ्लोटिंग पूजा स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्मार्ट सिटी की ओर से देव दीपावली पर पांच घाटों पर फ्लोटिंग पूजा स्थल डिस्प्ले के लिए रखा जाएगा। फिलहाल एक फ्लोटिंग पूजा स्थल अहिल्या बाई घाट के सामने गंगा में रखा गया है। जो तैर रहा है। झोपड़ीनुमा इस फ्लोटिंग पूजा स्थल पर पूजा-पाठ कर सकेंगे। पूर्व में नमो घाट पर आधुनिक फ्लोटिंग जेटी, बाथ कुंड लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालु सुरक्षित रूप से गंगा स्नान और पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इन तैरते हुए कुंडों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि पानी की गहराई सीमित (लगभग 4 फीट) रहती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और तैरना न जानने वाले लोगों के लिए डूबने का खतरा नहीं रहता। फ्लोटिंग जेटी पर ही कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को घाट पर भीड़ या असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। तैरते हुए स्नान कुंड बनाए गए हैं। जहां बहते गंगाजल में सुरक्षित डुबकी लगाई जा सकती है। स्मार्ट सिटी के पीआरओ शाकंभरी ने बताया कि देव दीपावली को पांच घाटों पर रखने की योजना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें