फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 21 मई से उड़ानें शुरू, अस्थायी हज हाउस ही तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी से काबा की उड़ानें 21 मई से शुरू हो रही हैं। लेकिन, अब तक अस्थायी हज हाउस नहीं बन पाया है। जिला प्रशासन अभी हज हाउस के लिए स्थान चिह्नित नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

कई साल से चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल ही अस्थायी हज हाउस बनता रहा है। दो साल कोरोना की वजह से वाराणसी इंबार्केशन से उड़ानें बंद थीं। इस बार उड़ानें फिर से शुरू हुई हैं। लेकिन, इस बार सांस्कृतिक संकुल के महंगे किराये की वजह से जिला अल्पसंख्यक विभाग पीछे हट गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि अस्थायी हज हाउस के लिए कचहरी स्थित जेपी मेहता इंटर कॉलेज का चयन किया गया है। लेकिन, अभी जिलाधिकारी की मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद ही अस्थायी हज हाउस बनना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें