फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रनवे से लौटी फ्लाइट: भुवनेश्वर के लिए भरनी थी उड़ान, पक्षी टकराने से आई तकनीकी खराबी

Sun, 11 Sep 2022 12:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय  एयरपोर्ट पर एक बार फिर से विमान से पक्षी टकराने की घटना सामने आई है। 
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर शनिवार रात घटी घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात रनवे से फ्लाइट वापस एप्रन पर लौटी। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरनी थी। मगर, रनवे पर विमान से पक्षी टकराने के बाद तकनीकी खामी आ गई। विमान में कुल 42 यात्री सवार थे। सभी को दिल्ली और मुम्बई जाने वाले इंडिगो के विमान से रवाना किया गया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई 7971 को रात साढ़ आठ बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरनी थी।  टेक ऑफ करने के थोड़ी ही देर पहले पायलट को विमान से कुछ टकराने का पता चला।  इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी से संपर्क किया। उसने विमान को वापस एप्रन पर लाने की इजाजत मांगी। 

उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। उक्त विमान को एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड घोषित कर दिया गया। रनवे और एप्रन पर जांच किया गया। इस दौरान किसी पक्षी का मृत अवशेष मिला है। हालांकि वो कटा नहीं है। संभावना है कि विमान की तेज आवाज से पक्षी की मौत हुई हो। एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने बताया कि विमान और यात्री सुरक्षित हैं। विशेषज्ञों द्वारा विमान की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। 

विज्ञापन

कई बार हुई बर्ड हिट की घटनाएं

पर्यटकों से गुलजार रहने वाले वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर लापरवाही की जा रही है। यहां आसमान में सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयास अब भी नाकाफी है। बीते पांच अगस्त को भी वाराणसी में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। विस्तारा एयरलाइंस के विमान यूके-622 ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। मगर, विमान से पक्षी टकराने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 
विज्ञापन

क्या है बर्ड हिट या बर्ड स्ट्राइक

आसमान में उड़ते विमान से पक्षी टकरा जाते हैं। इस घटना को बर्ड हिट या बर्ड स्ट्राइक कहते हैं। यह घटना विमान के टेक ऑफ या लैंडिंग के दौरान ज्यादा होती है। जब विमान टेक ऑफ या लैंड कर रहा होता है तो एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे पक्षियों के टकराने का खतरा ज्यादा होता है। पक्षी कम ऊंचाई पर उड़ रहे होते हैं इससे विमान चपेट में आ जाते हैं। इससे विमान को क्षति पहुंचती है और दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें