*डा. सोनेलाल पटेल की जयंती जन स्वाभिमान दिवस' के रूप में मनेगी, तैयारियां तेज*
- फोटो : Archive
अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती को जन स्वाभिमान दिवस के रूप में ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मोहनसराय कनेरी स्थित जिला कार्यालय पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल के नेतृत्व में बैठक हुई। रोहनिया विधायक ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने के लिए दो जुलाई को ट्रेन की पांच बोगियां बुक कराई गई हैं। अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल ने की। बैठक के दौरान लखनऊ में आयोजित जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार करने और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, जोन अध्यक्ष डॉ. प्रेम पटेल, दिनेश पटेल, चंद्रशेखर पटेल, कार्य प्रभारी राजकुमार वर्मा, श्रीदेवी सैनी, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह आदि मौजूद रहे।