फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुर्गोत्सव समिति के भंडारे में पांच हजार ने ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छोदरी पार्क स्थित बाबा मच्छोदरानाथ दुर्गोत्सव समिति की ओर से सोमवार को भव्य भंडारा हुआ। करीब पांच हजार लोगों ने प्रसाद चखा। समिति के अध्यक्ष राजेश केशरी ने बताया कि हर साल विजयदशमी के अगले दिन यह भोग भंडारा हमारी परंपरा का हिस्सा है। इस बार खराब मौसम से पूर्व में निर्धारित तिथि भंडारा का आयोजन स्थगित करना पड़ा था। सोमवार को भंडारे की शुरुआत संन्यासी सेवा से हुई। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती और देवी स्तुति के साथ वातावरण गूंज उठा। आयोजन अध्यक्ष राजेश केशरी, कोषाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल एवं महामंत्री सचिन यादव की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें